गीत - हिन्दी-उर्दू के झगड़ों में रोमन बाजी मार गयी

 तहजीबों के टकरावों में फैशन बाजी मार गयी ।
हिन्दी-उर्दू के झगड़ों में रोमन बाजी मार गयी ॥
 
लन्दन से इक छैल-छबीला भारत भूमि पर आया ।
घर में दो सुन्दर बहनें थीं दौनों ही को ललचाया ।
दौनों बहनों को भरमा कर उस ने ऐसा खेला खेल ।
खड़ी रह गईं सन्ध्या, सलमा - सूसन बाजी मार गयी ॥
हिन्दी-उर्दू के झगड़ों में रोमन बाजी मार गयी ॥
 
तब से दौनों बहनें अक्सर बुझी-बुझी सी रहती हैं ।
ऐसी चोट लगी है दिल पर सहमी सहमी रहती हैं ।
मुँह से तो कुछ भी नहीं कहती लेकिन है पूरा संज्ञान ।
कैसे दौनों के झगड़े में सौतन बाजी मार गयी ॥
हिन्दी-उर्दू के झगड़ों में रोमन बाजी मार गयी ॥

No comments:

Post a Comment