देश-गाँव-शहरों-कस्बों से
अनुभव का हर पृष्ठ भरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी
दुनिया की सैर करूँ ॥
सात अरब वाली दुनिया की भाषा-बोली
सात हजार ।
ढाई लाख तरह के पौधे सुरभित करते रहें बयार ।
सब से मिलना है बस अपने घर से बाहर पाँव धरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
विद्या विनिमय हुआ और
इंसानों में भी प्यार बढ़ा ।
इसी पर्यटन के बलबूते देशों में व्यापार बढ़ा ।
मेरे पास आत्म-बल मेरा, खतरों से किसलिए डरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
कुछ ले कर जाना है तो
संस्कारों को ले जाऊँगा ।
कुछ ले कर आना है तो संस्कारों को ले आऊँगा ।
देश देश की घुमक्कड़ी से अंतर्मन की पीर हरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
ढाई लाख तरह के पौधे सुरभित करते रहें बयार ।
सब से मिलना है बस अपने घर से बाहर पाँव धरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
इसी पर्यटन के बलबूते देशों में व्यापार बढ़ा ।
मेरे पास आत्म-बल मेरा, खतरों से किसलिए डरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
कुछ ले कर आना है तो संस्कारों को ले आऊँगा ।
देश देश की घुमक्कड़ी से अंतर्मन की पीर हरूँ ।
दिल में यही तमन्ना है सारी दुनिया की सैर करूँ ॥
No comments:
Post a Comment